तिलैया में माइका कारोबारी से 1.20 लाख रुपये की लूट

झुमरीतिलैया : शहर के झंडा चौक के पास सोमवार को दिन के करीब 12 बजे बाइक सवार दाे युवकाें ने माइका कारोबारी से 1.20 लाख रुपये लूट लिये. विशुनपुर आश्रम रोड निवासी योगेंद्र मेहरा बीओआइ से पैसा निकालने आये थे़ उन्होंने अपनी कार बैंक से कुछ कदम की दूरी पर खड़ी की. बैंक से पैसा […]

झुमरीतिलैया : शहर के झंडा चौक के पास सोमवार को दिन के करीब 12 बजे बाइक सवार दाे युवकाें ने माइका कारोबारी से 1.20 लाख रुपये लूट लिये. विशुनपुर आश्रम रोड निवासी योगेंद्र मेहरा बीओआइ से पैसा निकालने आये थे़ उन्होंने अपनी कार बैंक से कुछ कदम की दूरी पर खड़ी की.
बैंक से पैसा निकालने के बाद जैसे ही अपनी कार की ओर बढ़े, पीछे से बाइक से आये दाे युवकों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया़ धक्का- मुक्की में मेहरा गिर गये. उन्हें चोट आयी आैर बेहोश हो गये. सूचना पर पहुंची तिलैया पुलिस ने कारोबारी को सदर अस्पताल में भरती कराया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >