कोडरमा : शोतोकाॅन कराटे स्टाइल ऑफ क्लास्किल मार्शल आर्ट फेडरेशन कोडरमा के तत्वाधान में आयोजित प्रखंड स्तरीय चैंपियनशिप में कई खिलाड़ी सफल हुए हैं. सफल खिलाड़ियों में वर्ष छह से सात में प्रिंस को स्वर्ण पदक, रूपेश को रजत पदक. वर्ष आठ से नौ ग्रुप ए में निशांत को स्वर्ण पदक, अंकुश को रजत पदक, हर्ष कुमार को कांस्य पदक, ग्रुप बी में कृष को स्वर्ण पदक, सुमित को रजत पदक, अनिश व कुसू सेठ को कांस्य पदक.
वर्ष 10 से 11 ग्रुप ए में पियूष को स्वर्ण पदक, आयुष को रजत पदक, आयुष राज व सन्नी कुमार को कांस्य पदक, ग्रुप बी में राजवीर को स्वर्ण, चंदन को रजत, श्रवण व विशाल को कांस्य पदक हासिल हुआ. ग्रुप बी में राज को स्वर्ण, शिवम को रजत, अंशु व सत्यप्रकाश को कांस्य पदक मिला. वहीं कैडेट स्पर्धा में वर्ष 14 से 15 वर्ष में 40 किलोग्राम में विकास को स्वर्ण, विशुन को रजत, रोहित व संदीप को कांस्य पदक मिला. 47 किलोग्राम में शिखर को स्वर्ण, राहुल को रजत, दीपक व उज्ज्वल को कांस्य पदक मिला.
16 से 17 वर्ष 40 किलोग्राम जूनियर स्पर्धा में निखिल को स्वर्ण, तबारक को रजत, सरफराज व कृष्णा को कांस्य पदक मिला. सीनियर स्पर्धा में अमोध को स्वर्ण, शिवप्रकाश को रजत, साजन व सोनू का कांस्य पदक मिला. महिला वर्ग सब जूनियर स्पर्धा में आठ से नौ वर्ष में रिया को स्वर्ण, प्रियंका को रजत व संध्या को कांस्य.
12 से 13 वर्ष में प्रीति को स्वर्ण व सेजल को रजत पदक मिला. कैडेट स्पर्धा में प्रिया को स्वर्ण, इशिका को रजत व मनीषा को कांस्य पदक हासिल हुआ. चैंपियन में टूर्नामेंट अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव आकाश कुमार सेठ, निर्णायक तिलकधारी साव, रोहित कुमार, मदन लाल, राजेश कुमार गुप्ता, श्यामसुंदर यादव, बीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे. खिलाड़ियों को राष्ट्रीय रेफरी सह मुख्य प्रशिक्षक धनजंय श्रीवास्तव, इंडियन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रिंस कुमार मिश्रा आदि ने पदक दिया.
