झुमरीतिलैया : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव समिति ने शनिवार को नेताजी की 119वीं जयंती सुभाष चौक पर मनायी. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी मौजूद थी़ अन्नपूर्णा देवी, नप उपाध्यक्ष संतोष यादव, बीडीओ प्रभाष कुमार दता, संस्थापक सदस्य अशोक दास गुप्ता, शंकर चौधरी, प्रमोद चटर्जी आदि ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया़ मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नेता जी देश की आजादी के नायक थे़ आज के युवाओं को नेताजी के सिद्धांतों से नसीहत लेनी चाहिए़ अपनी ऊर्जा को व्यर्थ ना बरबाद कर राष्ट्र हित में लगाना चाहिए़
इस दौरान कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्रेट हर्ट स्कूल, विक्रमशीला विद्या पीठ, संत विनोबा स्कूल, शारदा स्कूल, मौलाना आजाद स्कूल, कृष्णा निकेतन स्कूल, शारदानंद स्कूल, नेशनल पब्लिक एकेडमी, चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल, डीएवी आदि स्कूल के बच्चों द्वारा अड्डी बंगला दुर्गा मंडप से झांकी निकाली गयी़ झांकी को नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव व बीडीओ प्रभाष कुमार दता ने रवाना किया़
झांकी में शामिल बच्चों का मारवाड़ी युवा मंच द्वारा झंडा चौक पर स्वागत किया गया़ इसमें अध्यक्ष संजय शर्मा, वीरू गंगवाल, रितेश दुगड, नीलेश अग्रवाल तथा कृष्णा होटल के समीप मनीष सूद, शैलेंद्र सिंह, जीतलांबा व संजीव कलरा द्वारा फलों का वितरण किया़ झांकी सुभाष चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी़ इसके बाद वाद-विवाद प्रतियोगिता व संयुक्त गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ सभा की अध्यक्षता जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दासरथी बनर्जी व संचालन सचिव मनोज सहाय पिंकू ने किया़ नेताजी की प्रतिमा पर थाना प्रभारी राजबल्लभ पासवान, मारवाड़ी प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, बांके बिहारी शर्मा, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद आदि ने माल्यार्पण किया़
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए कृष्णा निकेतन स्कूल को तथा भाषण में प्रथम मेरेडियन के अंकित राज, द्वितीय डीएवी के जितेंद्र कुमार व तृतीय मेरेडियन की सुप्रिया भारद्वाज को मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने पुरस्कार दिया़ वहीं दो छोटी बच्ची तनुश्री कृष्णा व ऋद्धि सिन्हा के कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की़ कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू मजूमदार, सुघन्य घोष, शैलेश कुमार शोलू, अभिषेक रंजन, नंद कुमार राय, प्रदीप साहा, नवनीत ओझा, हिमांशु, कमल दता, उत्पल सामंता, आलोक सरकार, विनय सिन्हा बेलू, अरशद खान, रमेश कुमार, सुनील सक्सेना, भारत बक्शी, अमरजीत छाबड़ा, रविंद्र मोतीआदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
शिक्षण संस्थानों में में भी मनी जयंती
झुमरीतिलैया. स्थानीय शिवतारा विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद व विद्यालय परिवार द्वारा नेताजी की जयंती मनायी गयी़ परिषद के अधिकारी व प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया़ विद्यालय के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह व सचिव रामरतन महर्षि ने भी नेताजी के तसवीर पर पुष्प अर्पित किया़ संचालन शंकर गोपाल ने किया़ मौके पर भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में सफल रही सृष्टि कुमारी व प्रियांशु कुमारी को सम्मानित किया गया़ मौके पर परिषद के मधुसूदन दारुका, अरविंद कुमार सिन्हा, सुरेश जैन, आचार्य रंगनाथ पाठक, ब्रह्मदेव सिंह चौहान, हरिशंकर प्रसाद, संजय कुमार, अरुण कुमार, अमर डे, आनंद प्रकाश, आनंद कुमार सिन्हा, शंकर गोपाल, सिद्धि प्रसाद, प्रभात कुमार, राजेंद्र तिवारी, रंजीत पांडेय, कृष्णाचंद कन्हाय, राजेश्वर सिंह, उमेश कुमार, रूविता सिन्हा, रविता उपाध्याय, पदमावती सिंह, श्वेता कुमारी, अल्पा कुमारी, नीतू कुमारी आदि मौजूद थे़
इधर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल मां वैष्णव दैवी नगर असनाबाद में प्राचार्या प्रिति देवी की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनाई गयी़ स्वागत गीत श्रृति, मुस्कान, लक्ष्मी, रितू ने पेश किया़ भाषण स्वामी विवेकानंद सदन की शॉलू कुमारी, धीरज कुमार, अंजली कुमारी, रामकृष्ण परमहंस सदन के सुजल राणा, ऋतिक कुमार ने प्रस्तुत किया़ मौके पर शिक्षिका नंदनी सिंह, पूजा सिन्हा आदि मौजूद थे़
योग समिति ने मनायी जयंती: पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, महिला पंतजलि योग समिति व युवा भारत किसान पंचायत द्वारा तिलैया स्थित कार्यालय में सुरेश कुमार की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनायी गयी़ उपाध्यक्ष चंद्रलता वर्णवाल ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला़ मौके पर उमेश कुमार विश्वकर्मा,अनिल वर्णवाल,द्वारिका राणा, राजेश सिंह, रंजीत सिंह, कलावती देवी, संतोषी देवी, सरोज चौधरी, महेश कुमार आदि मौजूद थे़
