350 मरीजों की जांच हुई

लायंस क्लब झुमरीतिलैया व रमेश प्रसाद यादव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में लगा शिविर कोडरमा : लायंस क्लब झुमरीतिलैया व रमेश प्रसाद यादव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. विक्रमशीला विद्यापीठ चाराडीह के परिसर में आयोजित शिविर में 350 से अधिक मरीजों की जांच […]

लायंस क्लब झुमरीतिलैया व रमेश प्रसाद यादव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में लगा शिविर
कोडरमा : लायंस क्लब झुमरीतिलैया व रमेश प्रसाद यादव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. विक्रमशीला विद्यापीठ चाराडीह के परिसर में आयोजित शिविर में 350 से अधिक मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा क्लब द्वारा दी गयी.
मरीजों का इलाज क्लब के चिकित्सक डॉ हरिदर्शन सिंह, डॉ राजन कुमार, डॉ सुजीत कुमार राज, डॉ सागरमणी, डॉ जफर हसन, डॉ रंजीत वर्णवाल द्वारा किया गया. शिविर में रिटायर्ड सीएस डॉ बालकेश्वर प्रसाद अपने पूरे मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ मौजूद थे.
मरीजों को शिविर में ही रक्त जांच, एक्सरे, ब्लड प्रेसर जांच तथा इसीजी सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी. इससे पूर्व शिविर का उदघाटन पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि लायंस क्लब द्वारा किये जा रहे लोकहित के सेवा के कार्य निश्चित रूप से सराहनीय है. जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी जाकर स्वास्थ्य सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराना इनके आम लोगों के प्रति सेवा भावना को दर्शाता है.
पूर्व मंत्री ने भी क्लब के कार्यों में अपनी ओर से पूरा सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया. क्लब के अध्यक्ष ला. गजेंद्र राम ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक सेवा व जागरूकता फैलाना ही क्लब का मुख्य उद्देश्य है. सचिव ला. निशांत कुमार ने बताया कि क्लब का अगला स्वास्थ्य जांच शिविर अगले माह के दूसरे सप्ताह में बेंदी क्षेत्र में करने की योजना है. मौके पर पूर्व अध्यक्ष ला. समरेन्द्र नारायण सिन्हा, प्रियंका रवि, गोपाल प्रसाद सिन्हा, केके वर्णवाल, अभय चरण पहाड़ी सहित कई सदस्य मौजूद थे.
शिविर को सफल बनाने में सेवा समिति के विजय यादव, वासुदेव यादव, रमेश यादव,दीपक राणा, शैलू मियां, प्रकाश यादव, सुजीत कुमार तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट के डिस्ट्रीक्ट को-आर्डिनेटर अजित कुमार सिंह, लैब टेक्निशियन अनन्या शर्मा, फाॅर्मासिस्ट अरविंद कुमार, एएनएम ममता कुमारी, अनुराधा देवी, एक्सरे टेक्निशियन संजय सिन्हा सहित विक्रमशीला विद्यापीठ के एसबी लाल, नितिन मिश्रा, ऊषा सिंह, मोनिका,रवि कुमार, केतकी सचान,सतीश कुमार, राजन कुमार का महत्वपूर्ण
योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >