अब बच्चे पसंद से खरीदेंगे साइकिल

कोडरमा बाजार : सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अब अपनी पसंद की साइकिल खुद खरीद सकेंगे. इसके लिए उन्हें दुकान-दुकान नहीं भटकना पड़ेगा. अब साइकिल कंपनियां खुद प्रखंड स्तर पर शिविर लगायेगी. जहां से स्कूली बच्चे अपनी पसंद की साइकिल खरीदेंगे. डीसी संजीव कुमार बेसरा ने गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान उक्त […]

कोडरमा बाजार : सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अब अपनी पसंद की साइकिल खुद खरीद सकेंगे. इसके लिए उन्हें दुकान-दुकान नहीं भटकना पड़ेगा. अब साइकिल कंपनियां खुद प्रखंड स्तर पर शिविर लगायेगी.
जहां से स्कूली बच्चे अपनी पसंद की साइकिल खरीदेंगे. डीसी संजीव कुमार बेसरा ने गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान उक्त बातें कहीं. डीसी ने डीएसइ को इससे संबंधित आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा साइकिल क्रय के लिए प्रखंड स्तर पर साइकिल कंपनी द्वारा शिविर लगाया जायेगा. इसके लिए तिथि भी निर्धारित की गयी है. एक फरवरी से चार फरवरी तक कोडरमा प्रखंड, पांच से आठ फरवरी चंदवारा, 10 से 13 फरवरी डोमचांच, 15 से 18 फरवरी जयनगर, 19 से 22 फरवरी मरकच्चो और 24 से 28 फरवरी तक सतगावां प्रखंड में साइकिल शिविर लगाया जायेगा.
शिविर में साइकिल नहीं क्रय करने वाले बच्चों के अभिभावकों पर करवाई की जायेगी. इसके अलावा सभी स्कूली बच्चों को 25 जनवरी तक पोशाक व किट्स हर हाल में उपलब्ध कराने का निर्देश डीएसइ को दिया गया. डीसी ने कहा कि जिन बच्चों के पास बैंक खाता नहीं है. उनका शीघ्र खाता खुलवायें. इसमें शिथिलता बरतने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
साथ ही स्कूलों के किचन शेड व आसपास में साफ-सफाई रखने जिला कल्याण पदाधिकारी को मरकच्चों में आश्रम विधालय खोलने के लिए आवश्यक कदम उठाने, चंदवारा में झारखंड बालिका विद्यालय खोलने के लिए डीएसइ को सीओ से पत्राचार करने का भी निर्देश दिया. सतगावां में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विधालय की धीमी प्रगति देख कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. मौके पर डीएसइ पीवी शाही, जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा सहित प्रखंडों के बीइइओ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >