जयनगर : जयनगर पूर्वी,डंडाडीह व गडगी पंचायत में बुधवार को उप मुखिया का चुनाव हुआ़ जयनगर पूर्वी में प्रियरंजन कुमार व मीना देवी ने नामांकन किया़ प्रियरंजन को नौ व मीना देवी को चार मत मिले़ एक मत रद्द हुआ़ निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रुद्रप्रताप ने प्रियरंजन को विजेता घोषित किया़
उप मुखया को प्रमाण पत्र भी दिया़ मौके पर डाॅ अरविंद,सत्यजीत सत्यार्थी, जिप सदस्य पवन सिंह, पंसस दामिनी देवी, रामदेव राम, फरजाना खातून, रंजीत सिंह, नारायण शर्मा, पूर्व मुखिया खगेंद्र राम आदि मौजूद थे़ वहीं डंडाडीह में मुखिया अशोक यादव व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी गयी़ यहां उप मुखिया अनिता देवी चुनी गयी़ गडगी में मुखिया लाखपत यादव व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी गयी़ यहां उप मुखिया सुनीता देवी चुनी गयी़
