मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के केंदुआडीह निवासी एक महिला ने थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया़
महिला ने कहा है कि 16 जनवरी की शाम उसकी पुत्री गांव के ही एक कुएं पर पानी लाने गयी थी़ बहुत देर बाद भी जब वह नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. 17 जनवरी को बच्छेडीह गांव निवासी मुकेश यादव पिता बुलाकी यादव ने फोन कर बताया कि उसकी पुत्री को वह उठा ले गया है़ अगर पुलिस को इसकी जानकारी दी, तो उसका अंजाम भुगतना होगा़
