शालिनी के सिर जिप अध्यक्ष का ताज

कोडरमा बाजार : कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त के सभागर में हुआ़ आठ मत लाकर डोमचांच की पूर्व प्रमुख शालिनी गुप्ता जिप अध्यक्ष बनी़ वहीं दूसरे स्थान पर रही जयनगर 10 की जिप सदस्य मुनिया देवी को मात्र चार मत मिले़ वहीं उपाध्यक्ष पद के […]

कोडरमा बाजार : कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त के सभागर में हुआ़ आठ मत लाकर डोमचांच की पूर्व प्रमुख शालिनी गुप्ता जिप अध्यक्ष बनी़ वहीं दूसरे स्थान पर रही जयनगर 10 की जिप सदस्य मुनिया देवी को मात्र चार मत मिले़ वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जयनगर आठ से जिप सदस्य बनी निर्मला देवी आठ मत लाकर विजेता बनी़ दूसरे स्थान पर मरकच्चो 11 के जिप सदस्य राजकुमार यादव रहे़
उन्हें चार वोट मिले़इससे पहले उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने सभी 12 जिप सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी़ चुनाव को लेकर सुबह से ही समारणालय परिसर में गहमा-गहमी का माहौल रहा़
सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक सभी निर्वाचित जिप सदस्यों को शपथ दिलायी गयी़ उपायुक्त ने सुबह में सबसे पहले मरकच्चो 11 के जिप सदस्य राजकुमार यादव को शपथ दिलायी़ इसके बाद चंदवारा से निर्वाचित महादेव राम, सतगावां के भुनेश्वर राम, जयनगर नौ के पवन सिंह, डोमचांच तीन की शालिनी गुप्ता, कोडरमा की रेखा देवी, जयनगर आठ की निर्मला देवी, कोडरमा की अमिता यादव, डोमचांच दो की शांति प्रिया, चंदवारा की अमृता सिंह, जयनगर दस की मुनिया देवी, मरकच्चो 12 के कैलाश प्र यादव को शपथ दिलायी गयी़ मौके पर चुनाव प्रेक्षक जटाशंकर चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह, डीटीओ सुबोध कुमार, आयकर पदाधिकारी संजय कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भी मौजूद थे़ कोडरमा अध्यक्ष का पद महिला अनारक्षित था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >