झुमरीतिलैया : पुराना सीडी बालिका विद्यालय में मंगलवार को झुमरीतिलैया नगर मंडल भाजपा का संगठनात्मक चुनाव हुआ़ इस दौरान देव नारायण मोदी को दुबारा नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया़ मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, बासुदेव शर्मा, बीरेंद्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, रतन चौधरी, विजय राम आदि मौजूद थे़
चुनाव को लेकर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिध, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई़ बैठक में तिलैया नगर के चुनाव प्रभारी विंदेश्वरी प्रसाद बिहारी भी मौजूद थे़ सुबह दस बजे से 11 बजे तक नामांकन,11 से 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व 11.30 बजे से 12.30 बजे तक नाम वापसी व 1.30 से 2.30 तक मतदान का समय निर्धारित था़ इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए देव नारायण मोदी व साकेत कुमार सिंह ने नामांकन पत्र भरा़
साकेत कुमार सिंह ने नामांकन पत्र में अपना सक्रिय सदस्यता क्रमांक नहीं भरा था़ इस कारण साकेत कुमार सिंह का नामाकंन रद्द हो गया़ चुनाव प्रभारी ने देव नारायण मोदी का नामांकन पत्र सही पाया और उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया़
