जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 12 जनवरी को

कोडरमा बाजार : जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया पद के चुनाव को लेकर शनिवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने सूचना जारी कर दी. इन पदों के लिए चुनाव 12 जनवरी से 20 जनवरी तक होंगे. जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 12 जनवरी को होगा. सूचना […]

कोडरमा बाजार : जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया पद के चुनाव को लेकर शनिवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने सूचना जारी कर दी. इन पदों के लिए चुनाव 12 जनवरी से 20 जनवरी तक होंगे. जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 12 जनवरी को होगा.
सूचना जारी होते ही जिला पंचायती राज विभाग द्वारा जिला परिषद के सभी निर्वाचित सदस्यों को आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए पत्र भेजा जा रहा है. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभात कुमार बरदियार के द्वारा प्रमुख, उप प्रमुख के चुनाव के लिए पंचायत स्तर से नवनिर्वाचित पंसस, मुखिया आदि को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है.
शपथ लेने के बाद होगा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव : सबसे पहले नव निर्वाचित जिप सदस्यों को 12 जनवरी की सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक शपथ दिलायी जायेगी. इसके बाद इसी दिन 11 बजे से 11.30 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन, 11.30 बजे से 11.45 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 11.45 बजे से 12.00 बजे तक नाम वापसी, 12.00 बजे से 12.15 तक अभ्यर्थियों की सूची तैयार होगी.
12.15 बजे से 12.30 बजे तक मतपत्र की तैयारी और 12.30 बजे से 1.00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी. 1.00 बजे से 1.15 बजे तक मतगणना होगी. इसके बाद 1.15 बजे से 1.30 निर्वाचन परिणाम की घोषणा, 1.30 बजे से 2.00 बजे तक जिला परिषद अध्यक्ष का शपथ ग्रहण इसके बाद उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके तहत उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन 3 बजे से 3.30 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 3.30 से 3.45 बजे तक, नाम वापसी 3.45 बजे से 4.00 बजे और 4.30 बजे से 5.00 बजे तक मतदान होगा. उपाध्यक्ष पद के लिए 5.00 बजे से 5.15 बजे तक मतगणना और 5.15 से 5.30 बजे परिणाम की घोषणा होगी.
शाम 5.30 बजे से 6.00 बजे तक उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण होगा.
प्रखंड मुख्यालय में होगा प्रमुख, उप प्रमुख का चुनाव : प्रमुख व उप प्रमुख पदों का चुनाव प्रखंड मुख्यालय में ही होगा. इसके लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है. 12 जनवरी को डोमचांच प्रखंड के लिए प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी है.
प्रथम पाली में प्रमुख व द्वितीय पाली में उप प्रमुख का चुनाव सभी प्रखंडों में अलग-अलग तिथियों में होगा. कोडरमा प्रखंड में 13 जनवरी, चंदवारा प्रखंड में 14 जनवरी, सतगावां प्रखंड में 16 जनवरी, जयनगर प्रखंड में 18 जनवरी व मरकच्चो प्रखंड में 19 जनवरी प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव होगा. इसके लिए प्रखंड मुख्यालयों में निर्धारित तिथि को सबसे पहले चयनित पंससो को शपथ दिलायी जायेगी. पंससो को 10.30 बजे से 11.00 बजे तक शपथ ग्रहण कराने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.
उप मुखिया का चुनाव 11 से 20 जनवरी तक : 11 जनवरी से 20 जनवरी तक जिले के सभी पंचायतो में चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. उप मुखिया के चुनाव को लेकर आयोजित बैठक की सूचना एक जनवरी को प्रखंड स्तर से जारी कर दी गयी है. प्रथम पाली का चुनाव 10 बजे से 1.30 बजे तक व दूसरी पाली का चुनाव 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा.
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाची पदाधिकारी होंगे डीसी : जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा होंगे. प्रमुख व उप प्रमुख के निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, उप मुखिया के निर्वाची पदाधिकारी संबंधित प्रखंड के बीडीओ व सीओ होंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >