10 लाख रुपये की राशि से बनेगी प्रत्येक वार्ड में नाली

नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में कई बिंदुओं पर की गयी चर्चा झुमरीतिलैया : नगर पर्षद बोर्ड की बैठक सोमवार को उपाध्यक्ष संतोष यादव की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में कई बिंदुओ पर चर्चा की गयी. साथ ही शहर में सफाई को लेकर रोस्टर बनाने, यत्र-तत्र कूडा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने, शहरवासियों को अपने […]

नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में कई बिंदुओं पर की गयी चर्चा
झुमरीतिलैया : नगर पर्षद बोर्ड की बैठक सोमवार को उपाध्यक्ष संतोष यादव की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में कई बिंदुओ पर चर्चा की गयी. साथ ही शहर में सफाई को लेकर रोस्टर बनाने, यत्र-तत्र कूडा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने, शहरवासियों को अपने मुहल्ले में पेयजल का स्टैंड पोस्ट लगाने के लिए वार्ड पार्षद की सहमति लेने व बाजार में सफाई कर्मचारियों के कार्य के लिए सुबह नौ बजे से पांच तक का समय निर्धारित करने का निर्मय लिया गया.
बैठक में शहर के वार्डों में विकास कराने पर भी चर्चा हुई़ बताया गया कि दस लाख तक की राशि के खर्च करने के लिए आपसी सहमति जरूरी होगी़ शहर के प्रत्येक वार्ड में दस लाख की राशि से नाली का निर्माण होगा़ बैठक में नाली निर्माण को लेकर पहले से लंबित भुगतान को मंजूरी दी गयी़ मौके पर नगर पार्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार जैसल, शंभु प्रसाद सिंह, रतन प्रसाद के अलावा पार्षदों में अनुराग सिंह, दिलीप वर्मा, निरज कर्ण, अरुण कुमार, बंसत सिंह, आशा देवी, रीता देवी रेणु देवी, विशाल सिंह,गंदौरी रजक, समीम आलम आदि मौजूद थे़
इन बिंदुओं पर भी हुआ विचार: घर-घर में ठोस अपशिष्ट संग्रहण के लिए प्रयोक्ता शुल्क पर विचार, सरकार द्वारा लागू बिल्डिंग ब्यालाज, सरकारी अधिसूचना के आलोक में अध्यक्ष उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के लंबित मानदेय भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तीन कर्मचारी को संविदा पर रखने के लिए चयन कमेटी का गठन, पथ निर्माण विभाग के द्वारा झंडा चौक से महाराणा प्रताप चौक तक पार्किंग आदि के संबंध में अनापति प्रमाण पत्र नहीं दिये जाने, वर्ष 2015-16 में नागरिक सुविधा से प्राप्त राशि से पूर्व के लंबित अधूरे पड़ी नाली निर्माण को पूर्ण करने तथा भुगतान की स्वीकृति पर विचार, 14वें वित आयोग की योजनाओं पर भी विचार किया गया़ वहीं शहर के चिल्ड्रेन पार्क निर्माण स्थल पर जिम बनाने व स्थायी समिति के गठन पर विचार नहीं हो सका़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >