कोडरमा : जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया़ मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव मौजूद थे़ अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामलखन पासवान ने की़ मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों व हर वर्ग का ख्याल रखती रही है़
केंद्र की एनडीए सरकार व राज्य में भाजपा की सरकार हर मोरचे पर विफल है़ मौके पर मनोज सहाय पिंकू, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, भागीरथ पासवान, उतम दास पाल, प्रदीप सिंह, उमेश साव, संजय शर्मा, मो़ मनीर उद्वीन,शंकर यादव, प्रभात राम, विमल सरावगी, विजय पोद्धार, अभय वर्मा, संतोष यादव, मथुरा यादव, अनिल यादव, प्रकाश यादव, विनोद यादव, मुरली यादव, अजय कुमार आदि मौजूद थे़
पुतला दहन आज: युवा कांग्रेस द्वारा 29 दिसंबर को राज्य सरकार का पुतला फूंका जायेगा़ यह जानकारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने दी है़
डोमचांच. कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया़ अध्यक्षता जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने की.मौके पर प्रदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए सभी को प्रयास करना होगा़ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोरचे पर विफल रही है़ मौके पर वार्ड सदस्य विनोद राम, गुरुदेव प्रसाद, विजय गुप्ता,संजय गुप्ता, अशोक सोनी, महेंद्र वर्णवाल, दिलीप साव आदि मौजूद थे़
