डोमचांच के बगड़ों में चेचक का प्रकोप

डोमचांच : प्रखंड की बगडो पंचायत में इन दिनों दर्जनों लोग चेचक से पीड़ित हैं. इनमें महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं. दर्जनों लोगों के पीड़ित होने के बावजूद सेहत विभाग की टीम आज तक गांव नहीं पहुंची है़ ऐसे में लोग जैसे तैसे अपना इलाज करा रहे हैं. बगडो में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं […]

डोमचांच : प्रखंड की बगडो पंचायत में इन दिनों दर्जनों लोग चेचक से पीड़ित हैं. इनमें महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं. दर्जनों लोगों के पीड़ित होने के बावजूद सेहत विभाग की टीम आज तक गांव नहीं पहुंची है़ ऐसे में लोग जैसे तैसे अपना इलाज करा रहे हैं.
बगडो में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से भी लोगों को इलाज कराने में परेशानी हो रही है़ चेचक से बगडो चौक निवासी अजय कुमार, चंपा कुमारी, पूनम कुमारी, अनिता देवी, भुनेश्वर प्रसाद, संगीता कुमारी, सीता कुमारी, गीता कुमारी के अलावा हरिजन टोला के तिलक धोबी, रेखा देवी, ममता कुमारी, कलावती कुमारी, शिवानी कुमारी, चंदन कुमार, खुशबू कुमारी, सूरज कुमार, मोहित कुमार, गौतम कुमार,सविता देवी, कुंदन कुमार, किरण कुमारी,पवन कुमार, सोनिया देवी, सुगनी कुमारी, मिथुन कुमार, प्रमिला देवी, राजेश कुमार, पूजा कुमारी पीड़ित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >