कोडरमा में 17 से चलेगा पल्स पोलियो अभियान

कोडरमा बाजार : जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बुधवार को कार्यशाला हुई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को बताया गया कि जिले में 17 से 19 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने व प्रचार-प्रसार करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी […]

कोडरमा बाजार : जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बुधवार को कार्यशाला हुई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को बताया गया कि जिले में 17 से 19 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने व प्रचार-प्रसार करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया.
जिला स्तर व प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षक को भी प्लान बनाने को कहा गया, ताकि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे. विभाग ने इस बार कोडरमा ग्रामीण में 44020, शहरी में 20094, कोडरमा अधिसूचित क्षेत्र में 5047, जयनगर में 26010, मरकच्चो में 30411, सतगावां मे 17301, सैनिक स्कूल तिलैया डैम क्षेत्र में 6960 बच्चों को पोलियो का खुराक देने का लक्ष्य रखा है.
अभियान के तहत जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक दी जायेगी. कार्यशाला में सिविल सर्जन डाॅ मधुबाला राणा, डीएस डाॅ गोपाल प्रसाद, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डाॅ मनोज कुमार, डीआइओ डाॅ अभय भूषण प्रसाद, डाॅ शरद कुमार, डाॅ मनोज कुमार, डीपीएम समरेश सिंह, डीडीएम पवन कुमार, कंप्यूटर आपरेटर रूप लाल गोप आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >