लोक अदालत में 66 मामले निष्पादित

कोडरमा बाजार : अदालत परिसर में बुधवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया. उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि लोक अदालत आज के समय में सस्ता और सुलभ न्याय का साधन बन गया है. लोक अदालत के दौरान छह बेंचों के माध्यम से 66 मामले निष्पादित […]

कोडरमा बाजार : अदालत परिसर में बुधवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया. उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि लोक अदालत आज के समय में सस्ता और सुलभ न्याय का साधन बन गया है. लोक अदालत के दौरान छह बेंचों के माध्यम से 66 मामले निष्पादित किये गये. इसमें 50 मामले सेवा से संबंधित थे.
मौके पर न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह, जिला जज टू रामा शंकर सिंह, एसीजेएम श्यामनंदन तिवारी, न्यायिक दंडाधिकारी कुसुम कुमारी, दिव्या मिश्राा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, कुमार रोशन, भुवनेश्वर राणा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >