पुस्तक से निखरता है व्यक्तित्व

कोडरमा : ग्रिजली बीएड कॉलेज झुमरीतिलैया में लाइब्रेरी डे मनाया गया. प्राचार्या डाॅ संजीता कुमारी ने मुख्य अतिथि शिक्षाविद व समाजसेवी बुलबुल सिन्हा एवं दुलदुल सिन्हा को पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मनित किया. दोनों अतिथियों ने काॅलेज को दो सौ पचास पुस्तकें उपहार में दिये. सबसे पहले श्वेता, वर्निता नाग, हबिबा फातमी, […]

कोडरमा : ग्रिजली बीएड कॉलेज झुमरीतिलैया में लाइब्रेरी डे मनाया गया. प्राचार्या डाॅ संजीता कुमारी ने मुख्य अतिथि शिक्षाविद व समाजसेवी बुलबुल सिन्हा एवं दुलदुल सिन्हा को पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मनित किया. दोनों अतिथियों ने काॅलेज को दो सौ पचास पुस्तकें उपहार में दिये. सबसे पहले श्वेता, वर्निता नाग, हबिबा फातमी, पंकज कुमार एवं उनके साथियों ने स्वागत गीत गाया.
निदेशक अरुण मिश्रा व अविनाश सेठ ने कहा कि पुस्तकों का महत्व तथा मूल्य रत्नों से भी अधिक है, क्योंकि रत्न बाहरी चमक-दमक दिखाते हैं, जबकि पुस्तकें हृदय को उज्ज्वल करती है. दोनों ने कहा कि अच्छी पुस्तकें मनुष्य को पशु से देवता बनाती है और इनसे व्यक्तित्व निखरता है. मुख्य अतिथि बुलबुल सिन्हज्व दुलदुल सिन्हा ने कहा कि अच्छी पुस्तकें हमें अधिक विचारने को बाध्य करती हैं, वे ही हमारी सबसे बड़ी सहायक हैं.
पुस्तक-प्रेमी सबसे अधिक सुखी होते हैं. वह अपने जीवन में कभी शून्यता का अनुभव नहीं करते. मौके पर बीएड कॉलेज के पुस्तकालाध्यक्ष सुरेश सिंह, रिमी कुमारी ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सी़सी़ए़ प्रभारी प्रो सीएन झा व नेतृत्व प्रो स्नेहा भारती ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ चौधरी प्रेम प्रकाश ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >