झुमरीतिलैया : कोडरमा स्टेशन से कोडरमा-हजारीबाग रेल लाइन व कोडरमा कोवाड़ रेल लाइन पर अब डीएमयू ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. इसकी जगह पर 10 बोगियों वाली रैक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होगा. रेलवे ने यह फैसला राजस्व के हो रहे नुकसान को देखते हुए लिया है़ मंगलवार से ही इन दोनों नयी रेल लाइनों पर डीएमयू की जगह पैसेंजर ट्रेने दौड़ेगी.
कोडरमा-हजारीबाग रेल लाइन व कोडरमा कोवाड़ रेल लाइन पर चलने वाली डीएमयू ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए सप्ताह में एक दिन गया के आगे सोनपुर भेजा जाता था. कोडरमा से यह ट्रेन 73375 व 73377 नंबर से चलती थी. रात्रि के समय में ट्रेन का परिचालन होने से रेलवे को अपेक्षित राजस्व नहीं मिल पा रहा था. ऐसे में रेलवे ने डीएमयू ट्रेन को बंद कर पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया. बताया जाता है कि पैसेंजर ट्रेन का मेंटेनेंस गोमो में होगा.
