सबसे अधिक 89 प्रतिशत वोट

पदमा : प्रखंड के आठ पंचायत में कुल 74 प्रतिशत वोट पड़ा. कुल 27190 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे अधिक पदमा पंचायत में कुल 3931 मत पड़े. बूथ नंबर 33 कुटीपीसी में सबसे अधिक 89 प्रतिशत और सबसे कम बंदरबेला पंचायत के बूथ नंबर 51 में 60 प्रतिशत मत पड़ा. मतदान शांतिपूर्वक […]

पदमा : प्रखंड के आठ पंचायत में कुल 74 प्रतिशत वोट पड़ा. कुल 27190 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे अधिक पदमा पंचायत में कुल 3931 मत पड़े. बूथ नंबर 33 कुटीपीसी में सबसे अधिक 89 प्रतिशत और सबसे कम बंदरबेला पंचायत के बूथ नंबर 51 में 60 प्रतिशत मत पड़ा. मतदान शांतिपूर्वक हुआ. पुरुष से ज्यादा महिला मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया. सुबह सात बजे से पहले ही कई बूथों पर मतदाता मतदान करने पहुंच गये.
12 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान हो गया था. सभी बूथ मतदान खत्म होने के पहले तक लगभग खाली हो गये थे. 95 वर्षीय महिला भी बूथ पर मतदान करने पहुंची. मतदान समाप्त होते ही जिला परिषद, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार चौक-चौराहाें पर बैठ कर अपने-अपने पक्ष में हुए मतदान का दावा करते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >