कोडरमा: धनबाद मंडल में रेलवे द्वारा मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ सफर करने वाले कुल 601 यात्रियों को पकड़ा गया.
टिकट जांच अभियान के दौरान पकड़े गए यात्रियों से रेलवे ने जुर्माने के रूप में 5,66,665 रुपये की राशि वसूली. साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी गई. रेलवे की चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चलाया.
