मुखिया ने सूची के अनुमोदन से किया इनकार

जयनगर. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बिल के तहत मिलने वाले लाभ के लिए बनायी गयी सूची में त्रुटियां पाकर योगियाटिल्ला के मुखिया श्याम सुंदर यादव ने सूची के अनुमोदन से इनकार करते हुए सूची को लौटा दिया. श्री यादव ने बताया कि सूची बनाते समय मुखिया से कोई राय नहीं ली गयी, बल्कि मुखिया को इससे […]

जयनगर. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बिल के तहत मिलने वाले लाभ के लिए बनायी गयी सूची में त्रुटियां पाकर योगियाटिल्ला के मुखिया श्याम सुंदर यादव ने सूची के अनुमोदन से इनकार करते हुए सूची को लौटा दिया. श्री यादव ने बताया कि सूची बनाते समय मुखिया से कोई राय नहीं ली गयी, बल्कि मुखिया को इससे दूर रखा गया. बीएलओ की ओर से तैयार की गयी सूची में संपन्न लोगों का नाम जोड़ा गया है. वास्तविक लाभुक का नाम गायब है. यदि इस सूची का अनुमोदन करते हैं, तो यह वास्तविक लाभुकों के साथ अन्याय होगा. सूची में सुधार के बाद ही अनुमोदन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >