स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण किया गया

सतगावां. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत राज्य के सभी विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है. इसके कटैया पंचायत में उत्क्रमित मवि ढाब व उत्क्रमित मवि कटैया में विद्यालय के सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के सहयोग से विद्यालय स्तर पर 10 सदस्यीय जांच दल का गठन […]

सतगावां. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत राज्य के सभी विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है. इसके कटैया पंचायत में उत्क्रमित मवि ढाब व उत्क्रमित मवि कटैया में विद्यालय के सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के सहयोग से विद्यालय स्तर पर 10 सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया. सभी सदस्यों को अंकेक्षण की विभिन्न विंदुओं की जानकारी दी गयी. जांच दल ने अंकेक्षण भी किया. मुख्यअतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक सह कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा थे. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरेंद्र प्रसाद भी थे. दोनों पदाधिकारियों ने उमवि ढाब व कटैया में जांच दल के बीच अपनी बात को रखते हुए बताया कि सामाजिक अंकेक्षण विद्यालय की स्थिति में सुधार लाने की एक प्रक्रिया है. अंकेक्षण में सचिव रंजीत प्रसाद यादव, देवनंदन यादव,संजय कुमार, नीरज, सचिव संतोष राम,अर्जुन प्रसाद यादव,निर्भय कुल कार्यक्रम समन्वयक,चिंतन कुमार गुप्ता आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >