हस्तशिल्प कलाकृतियों की सराहना की

25कोडपी7निरीक्षण के दौरान रांची से आये अधिकारी.कोडरमा. रांची से आये भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय के सहायक निदेशक बी जेना गुरुवार को कोडरमा पहुंचे. उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना के अंर्तगत झुमरीतिलैया के असनाबाद, करमा, अड्डी बंगला, गांधी स्कूल रोड, तिलैया बस्ती, नवादा बस्ती, मोरियावां, रांची-पटना रोड इत्यादि जगहों […]

25कोडपी7निरीक्षण के दौरान रांची से आये अधिकारी.कोडरमा. रांची से आये भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय के सहायक निदेशक बी जेना गुरुवार को कोडरमा पहुंचे. उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना के अंर्तगत झुमरीतिलैया के असनाबाद, करमा, अड्डी बंगला, गांधी स्कूल रोड, तिलैया बस्ती, नवादा बस्ती, मोरियावां, रांची-पटना रोड इत्यादि जगहों पर तमोहा संस्था के द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिला शिल्प कारीगरों के कार्यों की जानकारी ली. महिला हस्तशिल्प कारीगरों द्वारा बनायी गयी हस्तशिल्प कलाकृतियां देख वे प्रसन्न हुए. उन्होंने तमोहा संस्था की सराहना की. वहीं तमोहा संस्था के झारखंड प्रभारी विश्वनाथ झा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान से ही समाज तरक्की कर सकता है. अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है. जरूरत है दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की. इस मौके पर मुख्य रूप से संस्था के भोलानाथ झा, उमानाथ झा, कैलाश सिंह, संतोष बनर्जी, शैलेश गुरु, प्रदीप यादव, सौरभ कुमार, घनश्याम तुरी, प्रदीप यादव, राजा देवी, अन्नपूर्णा शर्मा, रेणु देवी, रीता देवी, नूतन देवी, संतोषी देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >