25 प्रशिक्षणार्थी को मिला प्रमाण पत्र

फोटो – 24 कोडपी 8प्रमाण पत्र वितरित करते अतिथिप्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित बीओआइ स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कोडरमा की ओर से 15 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण कला कौशल कार्यक्रम का समापन सह प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. इस मौके पर […]

फोटो – 24 कोडपी 8प्रमाण पत्र वितरित करते अतिथिप्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित बीओआइ स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कोडरमा की ओर से 15 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण कला कौशल कार्यक्रम का समापन सह प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. इस मौके पर कुल 25 प्रशिक्षणार्थी को मुख्य अतिथि कौशल किशोर ठाकुर व उप विकास आयुक्त प्रमाण पत्र दिये. संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण ड्रेस डिजाइनिंग फॉर विमेन के प्रशिक्षुओं वअगरबत्ती निर्माण के प्रशिक्षुओं को डीडीसी ने बधाई दी और उन्हें सरकार व बैंक की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संतोष भारती ने कहा कि बैंक की सेवाएं हमेशा उनके साथ है. वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कोडरमा सुधीर शर्मा ने प्रशिक्षुओं को ग्रामीण क्षेत्रों से निकल कर प्रशिक्षण लेने को कहा. आरसेटी निदेशक बृंदा प्रसाद ने प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया. इस कार्यक्रम में राजीव रंजन कुमार (संकाय सदस्य), प्रेम प्रताप सिंह(कार्यालय सहायक), मंजीत यादव (कार्यालय सहायक), श्रीमती शीला देवी (गेस्ट फैकल्टी) आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >