झुमरीतिलैया. प्रखंड सभागार में खाद्य सुरक्षा व मतदाता सूची विखंडन को लेकर बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता की देखरेख में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मतदाता सूची विखंडन को लेकर कई जानकारी दी गयी. इसमें एक ही परिवार के सारे नामों को एक ही बूथ में करना, वार्ड की सीमा के अंदर आनेवाले लोगों की सूची, संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में ही नाम होना तथा उसकी शत प्रतिशत जांच करना शामिल है. वहीं खाद्य सुरक्षा को लेकर पारिवारिक सूची का अनुमोदन करना है. इसे लेकर 25 व 26 जून को संबंधित गांव में ग्राम सभा कर लाभुकों का चयन करना है. इस मौके पर जेएसएस, जीपीएस, पंचायत सेवक, जन सेवक व पर्यवेक्षी पदाधिकारी मौजूद थे.
मतदाता सूची विखंडन को लेकर जानकारी दी गयी
झुमरीतिलैया. प्रखंड सभागार में खाद्य सुरक्षा व मतदाता सूची विखंडन को लेकर बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता की देखरेख में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मतदाता सूची विखंडन को लेकर कई जानकारी दी गयी. इसमें एक ही परिवार के सारे नामों को एक ही बूथ में करना, वार्ड की सीमा के अंदर आनेवाले लोगों […]
