लोक अदालत में दो मामले का हुआ निष्पादन

कोडरमा बाजार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय कोडरमा के परिसर मे किया गया. इसका उदघाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने दीप जला कर किया. विभिन्न मामलों के निष्पादन हेतु तीन बेंचों का गठन किया गया. जिसमें प्रथम बेंच में अरुण कुमार सिंह, […]

कोडरमा बाजार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय कोडरमा के परिसर मे किया गया. इसका उदघाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने दीप जला कर किया. विभिन्न मामलों के निष्पादन हेतु तीन बेंचों का गठन किया गया. जिसमें प्रथम बेंच में अरुण कुमार सिंह, प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश कोडरमा, द्वितीय बेंच में रामजीत यादव सीजेएम, तृतीय बेंच में अध्यक्ष पीएलए ए के आर्या विभिन्न मामलों के निष्पादन हेतु उपस्थित थे. इस दौरान दो मामलों का निष्पादन किया गया व 7,90,000 रुपये राजस्व की वसूली की गयी. मौके पर जेपी चौधरी ब्रांच मैनेजर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, निखिल निशांत गुप्ता, एओ ओरियंटल इंश्योरेंस, हजारीबाग, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, अधिवक्ता कुमार अविनाश, विनोद कुमार सिन्हा व गौतम कुमार दास, इंश्योरेंस अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व न्यायालय कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.