फर्स्ट एड विषय पर लगी कार्यशाला

9कोडपी13. कार्यशाला में उपस्थित लोग.कोडरमा. ग्रिजली बीएड कॉलेज के आइसीटी सभागार में प्राथमिक चिकित्सा सहायता (फर्स्ट-एड) विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ प्रो डॉ नरेंद्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत कर किया. मौके पर प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने कहा कि प्रत्येक अध्यापक को प्राथमिक सहायता चिकित्सा देने की पूर्ण जानकारी होनी […]

9कोडपी13. कार्यशाला में उपस्थित लोग.कोडरमा. ग्रिजली बीएड कॉलेज के आइसीटी सभागार में प्राथमिक चिकित्सा सहायता (फर्स्ट-एड) विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ प्रो डॉ नरेंद्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत कर किया. मौके पर प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने कहा कि प्रत्येक अध्यापक को प्राथमिक सहायता चिकित्सा देने की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, ताकि दुर्घटना से घायल व्यक्ति की डॉक्टर के आने से पूर्व सहायता दी जा सके. मुख्य वक्ता विजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी रोगी या घायल व्यक्ति का इलाज वहीं व्यक्ति कर सकता है. जिसने शरीर-विज्ञान, औषधि-विज्ञान व चिकित्सा शास्त्र का अध्ययन किया हों. वक्ता वलसम्मा जेवियर (ऑक्जीलियरी नर्स मिड-वाइफ) ने बताया कि प्राथमिक सहायता चिकित्सा का उद्देश्य व्यक्ति को मृत्यु से बचाना है. यह कार्यक्रम प्रो विवेकानन्द पांडेय की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका डॉ भूपेंद्र ठाकुर, प्रो सीएन झा, प्रो धर्मेंद्र कुमार, प्रो चौधरी प्रेम प्रकाश, प्रो विवेकानंद पांडेय, प्रो स्नेहा भारती, प्रो प्रशांत कुमार, रवि कुमार, सुरेश सिंह व रिमी कुमारी ने सराहनीय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.