को... बाल संसद के पदधारियों को दिलायी गयी शपथ

9कोडपी8. शपथ के दौरान प्राचार्य व बाल संसद के पदाधिकारी.झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में बाल संसद के विजयी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने बाल पदाधिकारियों को शपथ दिलाते तथा कहा कि बाल संसद का गठन करने का मतलब बच्चों को राजनीतिक के […]

9कोडपी8. शपथ के दौरान प्राचार्य व बाल संसद के पदाधिकारी.झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में बाल संसद के विजयी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने बाल पदाधिकारियों को शपथ दिलाते तथा कहा कि बाल संसद का गठन करने का मतलब बच्चों को राजनीतिक के बारे में सूक्ष्म जानकारी देना है. इस तरह के आयोजन से बच्चों की नेतृत्व क्षमता को जागृत करना है. मौके पर विद्यालय की प्रभारी शारदा गुप्ता, राजकुमार पंडित, बागेश्वर मिश्र, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार सिंह, उमाशंकर कुमार, विजय मिश्र, डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार नवीन, राजेश कुमार, सुनील कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, बीरेंद्र प्रसाद, मुरली सिंह, रानी प्रसाद, पवन कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.