हिरोडीह में रेल चक्का जाम 14 को

8कोडपी11बैठक में जिला मंत्री महादेव राम व अन्य.भाकपा जिला परिषद की बैठक हुई झुमरीतिलैया. भाकपा जिला परिषद की बैठक पुरुषोत्तम यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विगत कार्यों का समीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने खुद को चाय बेचने वाला बता कर लोगों से वोट […]

8कोडपी11बैठक में जिला मंत्री महादेव राम व अन्य.भाकपा जिला परिषद की बैठक हुई झुमरीतिलैया. भाकपा जिला परिषद की बैठक पुरुषोत्तम यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विगत कार्यों का समीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने खुद को चाय बेचने वाला बता कर लोगों से वोट लिया और आज देश के संपन्न घरानों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल 2013 की आत्मा को निकाल कर प्रधानमंत्री पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के फिराक में हैं. उन्होंने बताया कि अध्यादेश के जरिये कमजोर करने के खिलाफ भाकपा राष्ट्रीय परिषद ने 14 मई को विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है. उक्त निर्णय के आलोक में हिरोडीह रेलवे स्टेशन पर 14 मई को दो घंटे रेल चक्का जाम किया जायेगा. वहीं नगर पर्षद अध्यक्ष के समर्थन को लेकर 12 मई को यादव होटल में भाकपा, माकपा व माले की बैठक होगी. बैठक के दौरान पुरुषोत्तम यादव व प्रकाश रजक को सहायक जिला मंत्री चुना गया. मौके पर सौदागर सिंह, अर्जुन यादव, महेश सिंह, धानेश्वरशर्मा, सकिंद्र कुमार, बसमतिया देवी, सोनिया देवी, बलवा देवी, उमा देवी, बच्चू सहाय, कैलाश राम, राम कुमार यादव, रामेश्वर चौधरी, काली सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेश रजक, मंगर सिंह, उमेश शर्मा, राजेश सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.