नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन

कोडरमा बाजार : नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. विमला देवी (पति उमेश कुमार) व सोनी प्रवीण (पति बबलू आलम) ने निर्वाची पदाधिकारी किरण बाला के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं विभिन्न वार्ड से पार्षद के लिए कुल 46 नामांकन हुए हैं. निर्वाची […]

कोडरमा बाजार : नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. विमला देवी (पति उमेश कुमार) व सोनी प्रवीण (पति बबलू आलम) ने निर्वाची पदाधिकारी किरण बाला के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं विभिन्न वार्ड से पार्षद के लिए कुल 46 नामांकन हुए हैं.

निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता के समक्ष पार्षद पद के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए पहले से छह नामांकन हो चुका है. पार्षद पद के लिए इन्होंने किया नामांकन नगर पंचायत कोडरमा के वार्ड नंबर तीन से अनिता देवी, समीमा खानम, सजदा खातून, आठ से ललिया देवी, लक्ष्मी देवी, आशा कुमारी, वीणा देवी, प्रमीला देवी, प्रार्थनी बसंत, पांच से शबना प्रवीण, रोहित तरन्नम, रफीदा, जाकिया प्रवीण, मैमुना खातून, नौ से कुलवीर सलुजा, नेहा कुमारी, आशा देवी, लाल मणी देवी, 12 से मो. अली, सुखदेव यादव,

राजकुमार यादव, फिरोज आलम, 14 से रामचंद्र पोदर, 15 से विजय सिंह, राजेश कुमार सिंह, सिकंदर कुमार दास, दीपक कुमार सिंह, सात से नसीम अख्तर, दो से उमाशंकर प्रसाद, संजय कुमार सिन्हा, बिरजू दास, छह से मोइन, जहीर हुसैन, मो. जावेद, चार से मुसरत प्रवीण, मंजू देवी, पिंकी देवी, 11 से मनोज कुमार झा, सूर्य प्रताप यादव, 13 से सविता देवी, रेणु देवी, दस से सचिन कुमार, मीना देवी, रिया राज आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किया. देर शाम तक पार्षद पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया चली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.