सात सहायक मतदान केंद्र बनाये गये

कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पर्षद क्षेत्र में छह सहायक मतदान केंद्र व नगर पंचायत क्षेत्र में एक सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि केंद्र वार मतदाता सूची के विखंडन के फलस्वरूप कुछ मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं. […]

कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पर्षद क्षेत्र में छह सहायक मतदान केंद्र व नगर पंचायत क्षेत्र में एक सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि केंद्र वार मतदाता सूची के विखंडन के फलस्वरूप कुछ मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसका अनुमोदन राज्य निर्वाचन आयोग से हो चुका है. नपं के वार्ड नंबर आठ में आदर्श मवि उत्तरी भाग के पास एक सहायक मतदान केंद्र विद्यालय के पूर्वी भाग को बनाया गया है. यहां मतदाताओं की संख्या 1703 है. वहीं नगर पर्षद झुमरीतिलैया में वार्ड नंबर सात के मतदान केंद्र श्रम कल्याण केंद्र में सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है. वार्ड नंबर 14 मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय ताराटांड़ पश्चिमी भाग, वार्ड नंबर 16 मतदान केंद्र तहसील कचहरी के दक्षिण भाग, वार्ड नंबर 20 मवि गुमो वन पुराना भवन का दक्षिणी भाग, वार्ड नंबर 21 में मतदान केंद्र उत्क्रमित प्रावि बड़की गली गुमो का दक्षिणी भाग, वार्ड नंबर 27 मतदान केंद्र सीडी उवि बेलाटांड़ के दक्षिणी भाग में सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.