सैनिक स्कूल सबकी नजर में आदर्श : राजवीर सिंह

6कोडपी9सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचे आइओ कर्नल राजवीर सिंह.कोडरमा. सैनिक स्कूल सोसाइटी नयी दिल्ली के इंस्पेक्शन ऑफिसर कर्नल राजवीर सिंह का सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने एसेंबली में नवनियुक्त स्कूल एप्वाइंटमेंटों को अलंकरण प्रदान कर शपथ दिलायी. उन्हें निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वह्न की […]

6कोडपी9सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचे आइओ कर्नल राजवीर सिंह.कोडरमा. सैनिक स्कूल सोसाइटी नयी दिल्ली के इंस्पेक्शन ऑफिसर कर्नल राजवीर सिंह का सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने एसेंबली में नवनियुक्त स्कूल एप्वाइंटमेंटों को अलंकरण प्रदान कर शपथ दिलायी. उन्हें निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वह्न की शपथ दिलायी गयी. कर्नल श्री सिंह ने एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया तथा स्कूल स्थित शहीद स्मारक पर शहीद छात्रों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक में नव निर्मित स्मार्ट क्लास रूम का उदघाटन किया. भौतिकी, रसायन व जीव विज्ञान प्रयोगशाला में लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. उन्होंने कहा कि अपने आदर्श शैक्षणिक परिवेश व अनुशासन प्रियता के कारण सैनिक स्कूल सबकी नजर में आदर्श है. वहीं क्राप्ट व हस्त कला प्रदर्शनी की सराहना की. संध्या पहर अंतर सदनीय हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. रात्रि में स्टाफ क्लब द्वारा भोज का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट, रजिस्ट्रार ले कर्नल एके रजक, प्रधानाध्यापक स्क्वॉड्रन लीडर शमीम अख्तर, कर्नल राजवीर की पत्नी अंजु सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.