सतगावां में प्रसव के दौरान महिला की मौत

सतगावां : थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में 25 वर्षीय शोभा देवी पति मनोज पंडित की मौत प्रसव के दौरान हो गयी. बताया जाता है कि वह गर्भवती थी और बीती रात उसे तेज रक्तस्राव के साथ प्रसव पीड़ा शुरू हुई. घरवाले उसे अस्पताल नहीं ले जाकर घर में ही प्रसव का इंतजार करने लगे. […]

सतगावां : थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में 25 वर्षीय शोभा देवी पति मनोज पंडित की मौत प्रसव के दौरान हो गयी. बताया जाता है कि वह गर्भवती थी और बीती रात उसे तेज रक्तस्राव के साथ प्रसव पीड़ा शुरू हुई. घरवाले उसे अस्पताल नहीं ले जाकर घर में ही प्रसव का इंतजार करने लगे.

कुछ घंटे बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया और महिला की मौत हो गयी. हालांकि बच्ची स्वस्थ्य है. महिला की मौत से सरकार के उस दावे की पोल खुल गयी है जिसमें संस्थागत प्रसव पर जोर देने की बात कही जा रही है. सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि गर्भवती महिलाओं का अस्पताल में संस्थागत प्रसव कराये और इसकी जिम्मेवारी गांव की एएनएम के साथ ही सहिया व सेविका की बनती है. निर्देश के अनुसार एएनएम व सहिया को गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर रखना है. साथ ही प्रसव के दिन उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी करनी है.

बावजूद इसके महिला के प्रसव के दिन कोई भी सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी. इधर महिला के माता पिता निवासी अकबरपुर ने जानबुझ कर अपनी बेटी को मारने का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर सतगावां थाना के एएसआइ सत्येंद्र सिंह गांव पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.