भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ संपन्न

फोटो – 5 कोडपी 26यज्ञ में शामिल श्रद्धालुकोडरमा बाजार. कोडरमा प्रखंड अंतर्गत बदडीहा में आयोजित श्री श्री 1008 मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ भंडारा व भक्ति जागरण के साथ संपन्न हुआ. महंथ सुखदेव दास जी महाराज व आचार्य श्याम सुंदर के सानिध्य में सभी धार्मिक अनुष्ठान हुए. प्रतिदिन श्रीकृष्ण कन्हैया जी […]

फोटो – 5 कोडपी 26यज्ञ में शामिल श्रद्धालुकोडरमा बाजार. कोडरमा प्रखंड अंतर्गत बदडीहा में आयोजित श्री श्री 1008 मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ भंडारा व भक्ति जागरण के साथ संपन्न हुआ. महंथ सुखदेव दास जी महाराज व आचार्य श्याम सुंदर के सानिध्य में सभी धार्मिक अनुष्ठान हुए. प्रतिदिन श्रीकृष्ण कन्हैया जी महाराज (अयोध्या) का प्रवचन हुआ. हवन पूर्णाहुति के बाद भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. महायज्ञ को सफल बनाने में सुभाष वर्णवाल, दिनेश मोदी, महावीर यादव, दशरथ यादव, कोकिल यादव, राज कुमार यादव, अजय मोदी, बबलू मोदी, शंकर यादव,सुरेश यादव, संतोष यादव,भुनेश्वर मोदी, संजय वर्णवाल, उमाकांत सिन्हा, बद्री यादव, परमेश्वर मिस्त्री, अनिल वर्णवाल, बिट्टू शर्मा, परमेश्वर मोदी, कारू यादव, राजू यादव, प्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, राजू मिस्त्री, प्रकाश यादव, बसंत गुप्ता, प्रयाग यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.