नियमावली के अनुसार कई लोग चुनाव लड़ने से होंगे वंचित

नगर पंचायत व नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी ने डीसी को दी जानकारी कोडरमा बाजार. राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड की नियमावली के अनुसार नगर पर्षद व नगर पंचायत के चुने गये प्रतिनिधि अगर बिना अनुमति लिये नगर पर्षद बोर्ड की लगातार तीन बैठक से अनुपस्थित रहते हंै, तो वे अगली बार चुनाव लड़ने से वंचित हो […]

नगर पंचायत व नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी ने डीसी को दी जानकारी कोडरमा बाजार. राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड की नियमावली के अनुसार नगर पर्षद व नगर पंचायत के चुने गये प्रतिनिधि अगर बिना अनुमति लिये नगर पर्षद बोर्ड की लगातार तीन बैठक से अनुपस्थित रहते हंै, तो वे अगली बार चुनाव लड़ने से वंचित हो जायंेगे. इसी नियमावली के आलोक में नगरपालिका निर्वाचन कोषांग के नगर पर्षद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से ऐसे अध्यक्ष व पार्षदों की सूची मांगी थी. कार्यपालक पदाधिकारी ने जो सूची नोडल पदाधिकारी को सौंपी है, उसके अनुसार कई ऐसे पार्षद हैं, जिन्होंने लगातार तीन बैठकों में बिना अनुमति के भाग नहीं लिया. नगर पंचायत कोडरमा के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, वार्ड नंबर दो की पार्षद रफत साहिन, वार्ड नंबर चार की पार्षद शाहीना परवीन, वार्ड पांच के पार्षद अशोक कुमार यादव, सात की अनिता कुमारी व आठ के अशोक यादव ने लगातार कई बैठकों में भाग नहीं लिया. वहीं नगर पर्षद झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर चार की पार्षद साहिला परवीन, वार्ड नंबर नौ के पार्षद कुलदीप यादव, 10 की सुमित्रा कुमारी, 11 के सुमन कुमार व वार्ड 15 की पिंकी जैन बिना अनुमति के लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहे हंै. अब कयास लगाया जा रहा है कि इस सूची के बाद इन पार्षदों के चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.