सीसी टीवी कैमरा को दुरुस्त रखें

बैंको में सुरक्षा को लेकर दिये कई निर्देश फोटो – 5 कोडपी 13बैठक में एसपी वाइएस रमेश व अन्य एसपी ने बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली शाखा प्रबंधकों ने पुलिस गश्ती दल को और अधिक सक्रिय करने की मांग कीकोडरमा बाजार. जिले के बैंकों में उपलब्ध सुरक्षा […]

बैंको में सुरक्षा को लेकर दिये कई निर्देश फोटो – 5 कोडपी 13बैठक में एसपी वाइएस रमेश व अन्य एसपी ने बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली शाखा प्रबंधकों ने पुलिस गश्ती दल को और अधिक सक्रिय करने की मांग कीकोडरमा बाजार. जिले के बैंकों में उपलब्ध सुरक्षा और उसमें सुधार को लेकर एसपी वाइएस रमेश ने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की. इस दौरान बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी. शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राय मांगी गयी. शाखा प्रबंधकों ने पुलिस गश्ती दल को और अधिक सक्रिय करने की मांग की. एसपी श्री रमेश ने बैठक में बारी-बारी से शाखा प्रबंधकों से बैंकों में उपलब्ध सीसीटीवी कैमरा, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्ड की जानकारी ली. एसपी ने कहा कि बैंक में लगाये गये सीसी टीवी कैमरा को हमेशा दुरुस्त रखें. बैंक के सामनेवाले हिस्से में अलग से सीसी टीवी कैमरा लगायंे, अलार्म को दुरुस्त रखंे. उन्होंने शाखा प्रबंधकों से कहा कि वे विभागीय स्तर से रात्रि प्रहरी बहाल करें, ताकि बैंक पूरी तरह सुरक्षित रह सके. यदि कोई बैंक रात्रि प्रहरी नहीं रख पाता हो, इसकी सूचना दंे. रात्रि के समय पुलिस बैंकों पर विशेष निगाह रखेगी. उन्होंने बैंकों से पैसे लाने व ले जाने की सूचना स्थानीय थाना को हर हाल में देने को कहा. वहीं एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अलग से अपने-अपने थाना अंतर्गत पड़नेवाले बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठायें. मौके पर एएसपी नौशाद आलम, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान, पुलिस निरीक्षक केपी यादव, अजय कुमार सिंह समेत विभिन्न थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.