अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की संपत्ति का ब्योरा

झुमरीतिलैया नगर पर्षदकोडरमा. नगर पर्षद झुमरीतिलैया चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को तीन लोगों रमेश हर्षधर,पंकज वर्णवाल व इबरार कुरैशी ने नामांकन किया. इसमें इन्होंने संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उससे पंकज वर्णवाल के पास ज्यादा संपत्ति है. पंकज व रमेश स्नातक हैं. वहीं इबरार कुरैशी शिक्षा के मामले में पिछड़े हैं. […]

झुमरीतिलैया नगर पर्षदकोडरमा. नगर पर्षद झुमरीतिलैया चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को तीन लोगों रमेश हर्षधर,पंकज वर्णवाल व इबरार कुरैशी ने नामांकन किया. इसमें इन्होंने संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उससे पंकज वर्णवाल के पास ज्यादा संपत्ति है. पंकज व रमेश स्नातक हैं. वहीं इबरार कुरैशी शिक्षा के मामले में पिछड़े हैं. वे सिर्फ साक्षर हैं. पंकज वर्णवाल के पास नकद डेढ़ लाख है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक लाख नकद है. इसके अलावा पंकज की संपत्ति 10 लाख 50 हजार की है, जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति आठ लाख है. पंकज के पास एक वैगनआर कार व उनकी पत्नी के पास स्वीफ्ट डिजायर कार है. इनके पास 5500 स्क्वायर फीट (बाजार मूल्य सात लाख) जमीन है. इनकी पत्नी के नाम से भी कुछ जमीन है. रमेश हर्षधर के पास नकद 40 हजार है, जबकि उनकी पत्नी के पास 10 हजार. इनकी कुल संपत्ति छह लाख 51 हजार है, जबकि पत्नी की एक लाख 50 हजार 834 रुपये की. इनके पास भी वैगनआर कार के अलावा एक आवासीय जमीन है. रमेश हर्षधर ने यूको बैंक से साढ़े तीन लाख का लोन भी लिया है. इबरार कुरैशी के पास नकद दो लाख है, जबकि पत्नी के पास 25 हजार. इनकी कुल संपत्ति तीन लाख की है, जबकि पत्नी के पास एक लाख 14 हजार की संपत्ति है. एक आवासीय मकान के साथ नैनो कार भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.