5कोडपी8समारोह को संबोधित करते बुजुर्ग.कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में दादा- दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को दादा- दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह मनाया गया. आचार्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भैया-बहनों में दादा- दादी, नाना-नानी तथा बुजुर्गों के प्रति सहानुभूति व सम्मान जागृत हो, इसके इसलिए यह कार्यक्रम रखा गया है. इस मौके पर विद्यालय के बच्चे अनन्या, संस्कृति, मनीषा, नीतू आदि ने दादी अम्मा मान जावो… व दादी तेरी मोरनी को मोर ले गये… जैसे गीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया. विद्यालय के संरक्षक सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यहां बच्चों को संस्कार और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है. प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दादा- दादी व नाना-नानी के कहानियों से बच्चों में कई गुण आते हैं. मुख्य अतिथि बच्चू सिंह ने कहा कि बच्चों को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए. मौके पर सचिव नारायण सिंह, विद्यालय की प्रभारी शारदा गुप्ता, दीनानाथ पांडेय, राम मनोहर सिंह, गोविंद महतो, पार्वती देवी, सहदेव मोदी, कंचन देवी, सुमित्रा देवी, पारस प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद सिन्हा, सुरेश वर्णवाल आदि मौजूद थे. दादा-दादी व नाना-नानी को भागवत गीता व रामचरित मानस पुस्तक देकर सम्मानित किया गया. संचालन आचार्य प्रदीप कुमार व धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार पंडित ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के बागेश्वर मिश्र, जितेंद्र कुमार, संतोष झा, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, रामानुज पांडेय, अरुण कुमार, विजय मिश्र, उमाशंकर कुमार, राजेश कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, अनुपमा शुक्ला, रानी प्रसाद,आदि ने अहम भूमिका निभायी.
बुजुर्गों का सम्मान करें : बच्चू सिंह
5कोडपी8समारोह को संबोधित करते बुजुर्ग.कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में दादा- दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को दादा- दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह मनाया गया. आचार्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भैया-बहनों में दादा- दादी, नाना-नानी तथा बुजुर्गों के प्रति सहानुभूति व सम्मान जागृत हो, इसके इसलिए […]
