निकाय चुनाव में उम्मीदवार देगी कांग्रेस

फोटो – 4 कोडपी 13बैठक में कांग्रेस नेताझुमरीतिलैया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई. बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव में कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष व झुमरीतिलैया नगर पर्षद अध्यक्ष पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार देने का निर्णय लिया गया. उम्मीदवारी को लेकर चर्चा की गयी. बैठक […]

फोटो – 4 कोडपी 13बैठक में कांग्रेस नेताझुमरीतिलैया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई. बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव में कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष व झुमरीतिलैया नगर पर्षद अध्यक्ष पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार देने का निर्णय लिया गया. उम्मीदवारी को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने सभी को सामंजस्य बनाकर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटे लाल सिंह व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर यादव ने कहा कि वैसे प्रत्याशी का चयन किया जाये, जिसे पार्टी के साथ ही आम लोगों का समर्थन प्राप्त हो. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के अनुसार जो नेता व कार्यकर्ता चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं, वे एक आवेदन पार्टी जिलाध्यक्ष को दंे. इस पर निर्णय प्रदेश कमेटी लेगी. बैठक में भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने व भूकंप पीडि़तों के लिए भिक्षाटन करने का निर्णय लिया गया. निर्णय लिया कि छह मई को फिर बैठक होगी. इस मौके पर प्रदीप सिंह, तुलसी मोदी, उमेश साव, विजय पोद्दार,मनोज सहाय पिंकू, अशोक सिंह, संजय सेठ, मुरारी लाल शर्मा, राजेश यादव, निजामुद्दीन वारसी, नारायण यादव, अनिल यादव, बसंत यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.