ग्रामीणों के लिए वरदान है मनरेगा

4कोडपी14नाटक पेश करते कलाकार.नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया ग्रामीणों को जागरूक कोडरमा. समर्पण संस्था के कलाकारों ने सोमवार को मरकच्चो प्रखंड की कादोडीह पंचायत के गांवों में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को मनरेगा की खूबियों से अवगत कराया. नाटक के माध्यम से कलाकारों ने कहा कि मनरेगा के तहत अपना खेत, अपना काम कार्यक्रम […]

4कोडपी14नाटक पेश करते कलाकार.नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया ग्रामीणों को जागरूक कोडरमा. समर्पण संस्था के कलाकारों ने सोमवार को मरकच्चो प्रखंड की कादोडीह पंचायत के गांवों में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को मनरेगा की खूबियों से अवगत कराया. नाटक के माध्यम से कलाकारों ने कहा कि मनरेगा के तहत अपना खेत, अपना काम कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसका लाभ अवश्य उठाएं. कलाकारों ने कहा कि अब सिंचाई और पानी की समस्या का कोई टेंशन नहीं है. मनरेगा हर मर्ज की दवा के रूप में है. समग्र विकास की बात हो या फिर गांव के चारों ओर हरियाली कायम करने की. मनरेगा हर गांव के लिए एक वरदान है. कलाकारों ने कहा कि चार मई व छह मई को होने वाले पंचायतस्तरीय व प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. जॉब कार्ड बनवायें और काम हासिल करें. कलाकारों ने कहा कि बिना आधार नंबर वाले मजदूर भी काम मांग सकते हैं. कालाकारों में मुख्य रूप से राम किशोर सिंह, मीना बनर्जी, नागेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, मंडे, रूबी, विकास कुमार गोस्वामी, बसंती, दीपक कुमार, रंजीत आदि की भूमिका सराहनीय रही. मौके पर पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. मंगलवार को यह कार्यक्रम डगरनवां पंचायत में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.