पुलिस ने कराया प्रेमी, प्रेमिका का विवाह

कोडरमा बाजार : पुलिस ने रविवार को एक प्रेमी, प्रेमिका का विवाह ध्वजाधारीधाम परिसर में करवाया. प्रेमी अविनाश कुमार राणा (पिता कृष्णदेव राणा, निवासी दरदाही, नावाडीह मरकच्चो) दिल्ली में रह कर काम करता था. कुछ माह पूर्व जब वह ट्रेन से दिल्ली जा रहा था, तो उसी ट्रेन में गुमला के सिसई निवासी प्रतिमा लकड़ा […]

कोडरमा बाजार : पुलिस ने रविवार को एक प्रेमी, प्रेमिका का विवाह ध्वजाधारीधाम परिसर में करवाया. प्रेमी अविनाश कुमार राणा (पिता कृष्णदेव राणा, निवासी दरदाही, नावाडीह मरकच्चो) दिल्ली में रह कर काम करता था. कुछ माह पूर्व जब वह ट्रेन से दिल्ली जा रहा था, तो उसी ट्रेन में गुमला के सिसई निवासी प्रतिमा लकड़ा (पिता परमेश्वर भगत) भी जा रही थी.

ट्रेन में ही दोनों के बीच हुई बातचीत बाद में प्यार में बदल गयी. 22 दिसंबर से दोनों दिल्ली में ही साथ में रहने लगे. इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गयी. मार्च में अविनाश की परीक्षा होने की वजह से वह मरकच्चो आ गया. वह कुछ दिन बाद दिल्ली नहीं लौटा, तो लड़की कोडरमा पहुंची व महिला थाना में इंसाफ की गुहार लगायी.

इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर मरकच्चो थाना प्रभारी किशुन दास लड़के के घर पहुंचे व परिजन को लेकर कोडरमा आये. यहां परिजनों ने आपसी सहमति से शादी रचाने की बात कही. इसके बाद एएसपी नौशाद आलम, मरकच्चो थाना प्रभारी किशुन दास व महिला थाना प्रभारी दीपांजलि तिर्की की उपस्थिति में प्रेमी, प्रेमिका का विवाह ध्वजाधारीधाम स्थित परिसर में कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.