कोडरमा बाजार. नगरखारा निवासी सुनील राणा (पिता गणेश राणा) ने अपने घर में हुई चोरी को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से दो लाख रुपये नकद व 50 हजार के आभूषण चुरा लिये. मारपीट का मामला दर्ज कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना में बाइपास रोड निवासी अभिषेक कुमार सिंह (पिता ब्रह्मदेव सिंह) ने मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि एक मई की रात वे अपने रिश्तेदार की शादी में ध्वजाधारीधाम गये थे. इसी दौरान गेट के समीप रास्ता छोड़ने को लेकर जयनगर के मकतपुर निवासी महानंद यादव पिता दुर्गा यादव से विवाद हो गया. तू-तू, मैं-मैं होने के बाद वे मंदिर चले गये. बाद में जब लौट रहे थे, तो महानंद यादव व अन्य चार पांच लोगों ने मारपीट की और 5500 रुपये छीन लिये.
घर में चोरी, मामला दर्ज
कोडरमा बाजार. नगरखारा निवासी सुनील राणा (पिता गणेश राणा) ने अपने घर में हुई चोरी को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से दो लाख रुपये नकद व 50 हजार के आभूषण चुरा लिये. मारपीट का मामला दर्ज कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना में […]
