सतगावां में बराती गाड़ी ने 26 को कुचला, महिला मरी

शादी की खुशी मातम में बदली, ग्रामीणों ने किया रोड जाम सतगावां (कोडरमा) : सतगावां की कटैया पंचायत स्थित पोखरडीहा गांव में शादी की खुशी उस समय गम में बदल गयी, जब बराती में आयी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पास खड़ी महिलाओं व बच्चियों पर जा चढ़ी. गाड़ी की चपेट में आयी कौशल्या देवी (35, […]

शादी की खुशी मातम में बदली, ग्रामीणों ने किया रोड जाम
सतगावां (कोडरमा) : सतगावां की कटैया पंचायत स्थित पोखरडीहा गांव में शादी की खुशी उस समय गम में बदल गयी, जब बराती में आयी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पास खड़ी महिलाओं व बच्चियों पर जा चढ़ी. गाड़ी की चपेट में आयी कौशल्या देवी (35, पति ब्रrादेव यादव) की मौत हो गयी. 26 लोग घायल हो गये. घायलों को गोविंदपुर के अस्पताल में भरती कराया गया है.
डीजे पर नाच रहे थे लोग : शुक्रवार की रात पोखरडीहा निवासी सुरेश यादव की पुत्री की शादी थी. गोविंदपुर प्रखंड के एकतिया से बरात आयी थी. डीजे की धुन पर बराती – सराती नाच रहे थे. यह देखने कई महिलाएं व बच्चे भी पहुंचे थे. इसी दौरान बोलेरो गाड़ी (जेएच-02ए-9281) अनियंत्रित होकर महिलाओं पर जा चढ़ी. घटना के बाद बराती भागने लगे. लोगों ने चालक की धुनाई कर दी. हालांकि बाद में वह भी भाग गया. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है.
ये हुए घायल : घायलों में लीला देवी (42), नीलम कुमारी (15), पूनम कुमारी, सोनिया देवी (50), पल्लवी कुमारी (18), प्रीति कुमारी (18), सुनीता देवी (30), कलवा देवी (45), अधीरा देवी (30), नीतू कुमारी (20), चंदन कुमार (8) व अन्य शामिल हैं.
लोगों ने किया दो घंटे तक रोड जाम : शनिवार को महिला का शव गांव पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने देवघर-नवादा पथ जाम कर दिया. सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रोड जाम रहा.
सीओ यादव बैठा, एएसआइ सत्येंद्र सिंह व पुरन टोपनो मौके पर पहुंचे. महिला के परिजन को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को 10 हजार रुपये दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.