बचपन ए प्ले स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन

कोडरमा : ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित बचपन ए प्ले स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों एवं उनकी माताओं ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया. मदर्स डे कार्यक्रम के अवसर पर कूकिंग कंपटीशन, वॉल गेम्स, टॉफी रेस एवं म्यूजिकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित […]

कोडरमा : ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित बचपन ए प्ले स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों एवं उनकी माताओं ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया. मदर्स डे कार्यक्रम के अवसर पर कूकिंग कंपटीशन, वॉल गेम्स, टॉफी रेस एवं म्यूजिकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

मौके पर उपस्थित मदर्स डे कंपटीशन कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापिका अल्पना तिवारी ने कहा कि- मां जब अपने बच्चे को जन्म देती है, वो जो दर्द होता है दुनिया का कोई दर्द उस दर्द का मुकाबला नहीं कर सकता है. उन्होंने बताया कि प्रकृति और ईश्वर ने मानव जाति को स्थिर बनाये रखने का भार मां पर रखा है और मनुष्य का सृृजन पुरुष नहीं, अपितु मां ही कर सकती है.

इन गौरवपूर्ण तथा विशिष्ट दायित्व को समाज को समझ लेना चाहिए और इसकी गरिमा व अनिवार्यता को ध्यान में रखना चाहिए. इस अवसर पर शिक्षिका ज्योत्सना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षित मां के बिना शिक्षित पुरुष हो ही नहीं सकता. शिक्षिका शिल्पी ने कहा कि बच्चों की प्रथम शिक्षिका मां ही है. इस अवसर पर कूकिंग कंपटीशन में प्रथम स्थान दिपा कुमारी एवं द्वितीय स्थान सिम्पी सिंधानियां, वॉल गेम्स प्रतियोगिता में प्राची जैन, टॉफी रेस प्रतियोगिता में खुशबू जैन, म्यूजिकल चेयर रेस में ममता जैन विजेता रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.