पति-पत्नी में झगड़ा, पति ने लगा ली फांसाी

सतगावां : ग्राम पंचायत खुटा के गाजेडीह में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई के बाद पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक दो बच्चों का पिता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात गाजेडीह निवासी 32 […]

सतगावां : ग्राम पंचायत खुटा के गाजेडीह में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई के बाद पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक दो बच्चों का पिता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात गाजेडीह निवासी 32 वर्षीय सिकंदर यादव उर्फ सिकू (पिता लाटो महतो) का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई.

इसके बाद सिकंदर ने अपने ही घर में फांसी लगा कर जान दे दी. घटना की सूचना मिलने पर एसआइ पुरन टोप्पनो व पुलिस के जवान गांव पहुंचे. हालांकि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सिकंदर को पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इसी बात को लेकर अक्सर तकरार होती रहती थी. बीते दिनों पति-पत्नी की लड़ाई थाना भी पहुंची थी, पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दोनों को समझा बुझा कर वापस घर भेज दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.