भूमि अधिग्रहण के खिलाफ होगा जोरदार आंदोलन : खलील

फोटो – 2 कोडपी 17प्रेस वार्ता को संबोधित करते खालिद खलील झाविमो के राज्य व्यापी बंद को जनता परिवार ने भी समर्थन दिया प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ झाविमो के राज्य व्यापी बंद को जनता परिवार ने भी अपना समर्थन दिया है. बिल के खिलाफ राज्य […]

फोटो – 2 कोडपी 17प्रेस वार्ता को संबोधित करते खालिद खलील झाविमो के राज्य व्यापी बंद को जनता परिवार ने भी समर्थन दिया प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ झाविमो के राज्य व्यापी बंद को जनता परिवार ने भी अपना समर्थन दिया है. बिल के खिलाफ राज्य में जोरदार आंदोलन होगा. चार मई को प्रस्तावित झारखंड बंद को लेकर तैयारी पूरी है. उक्त बातें शनिवार को झाविमो अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष सह कोडरमा के कार्यक्रम प्रभारी खालिद खलील ने कही. पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध सामाजिक संगठनों, किसानों के अलावा विपक्षी दल कर रहे हैं. बावजूद इसके केंद्र सरकार बिल ला रही है. यह बिल खेतिहर मजदूरों आदिवासी, दलित विरोधी है. सभी विपक्षी दल एक मत से इस अध्यादेश के विरोध में आंदोलन करेंगे. झाविमो की बंदी को राजद, सपा, जदयू आदि ने अपना समर्थन दिया है. तीन मई को झुमरीतिलैया शहर में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. खलील ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार बेइमानी की नींव पर टिकी है. वहीं झाविमो के जिलाध्यक्ष वेदू साव ने कहा कि राज्य मे विस्थापन नीति सही से नहीं लागू हो रही. मेघातरी में चेक पोस्ट निर्माण के विस्थापितों को मुआवजा नीति के अनुसार नहीं मिल रहा है. प्रभावित परिवारों को बसाने के लिए सस्ती जमीन उपलब्ध कराने का प्रावधान है पर यह सिर्फ एससी एसटी को ही मिल रहा है. प्रेस वार्ता में राजद के सुदर्शन यादव, अशोक पासवान के अलावा झाविमो के देवेंद्र मेहता भी मौजूद थे. इधर, प्रस्तावित बंद को सपा के विधानसभा प्रभारी गोपाल यादव ने भी सफल बनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.