फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रृति व सैवी अव्वल

फोटो – 2 कोडपी 25प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थीझुमरीतिलैया. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक संवर्ग के लिए लिए अलग-अलग प्रतियोगिता हुई. सब जूनियर वर्ग में अंगरेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता व जूनियर वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई. सब जूनियर ग्रुप में सृष्टि, दिया व माही क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय […]

फोटो – 2 कोडपी 25प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थीझुमरीतिलैया. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक संवर्ग के लिए लिए अलग-अलग प्रतियोगिता हुई. सब जूनियर वर्ग में अंगरेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता व जूनियर वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई. सब जूनियर ग्रुप में सृष्टि, दिया व माही क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे. फैंसी ड्रेस में राजाराम मोहन राय सदन की दो छात्रा श्रृति व सैवी संयुक्त रूप से प्रथम रही. वहीं विवेकानंद सदन की अनुष्का द्वितीय व सान्या तृतीय रही. सीनियर वर्ग में विवेकानंद और राजाराम मोहन राय के छात्रों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इसमें राजाराम मोहन राय सदन चार विकेट से विजयी रही. निर्णायक डॉ एमके चड्ढा व अमिता सिन्हा थे. मंच संचालन दशमी की छात्रा सिम्मी ने किया. मौके पर खेल प्रशिक्षक उज्जवल घोष व अनिल कुमार, अंगद कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार दुबे व सहयोगी शिक्षक मौजूद थे. संचालन निशि भारद्वाज न ताप्ती चक्रवर्ती ने किया. विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.