झारखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय

कोडरमा. जिला राजद की बैठक चाराडीह में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा की गयी. बिल के विरोध में चार मई को आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए सभी प्रखंडों में प्रभारी मनोनीत किये गये हैं. कोडरमा प्रखंड के […]

कोडरमा. जिला राजद की बैठक चाराडीह में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा की गयी. बिल के विरोध में चार मई को आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए सभी प्रखंडों में प्रभारी मनोनीत किये गये हैं. कोडरमा प्रखंड के प्रभारी रमेश यादव, मरकच्चो के सरफुद्दीन अंसारी, सतगावां के जयशंकर प्रसाद, झुमरीतिलैया नगर के कृष्णा बरहपुरिया व जयनगर के प्रभारी राजकुमार यादव बनाये गये. चार मई को राजद, झाविमो, सपा, भाकपा, मासस आदि ने संयुक्त रूप से झारखंड बंद का आह्वान किया है. बैठक में संजय शर्मा, उमाशंकर यादव, बासुदेव यादव, संजय दास, बलराम भारती, सुबोध यादव, दीपक राणा, मनोज कुमार रजक, मो यासीन अंसारी, कैलाश प्र यादव, रामचंद्र राम, बलराम यादव, मो गुलाम जिलानी, भीम यादव, राजकुमार यादव, कैलाश प्र यादव, बसंत सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.