चंचाल पहाड़ का अस्तित्व खतरे में

पत्थर माफियाओं ने पहाड़ों पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है डोमचांच में अवैध उत्खनन से आठ छोटी पहाड़ियां खत्म हो गयीं सिरसिरवा जंगल में बिना लीज व लाइसेंस के 15 से 20 खदानें संचालित कोडरमा : अभ्रक व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध कोडरमा जिले की धरती अब खोखली होती जा रही है. यहां के […]

पत्थर माफियाओं ने पहाड़ों पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है
डोमचांच में अवैध उत्खनन से आठ छोटी पहाड़ियां खत्म हो गयीं
सिरसिरवा जंगल में बिना लीज व लाइसेंस के 15 से 20 खदानें संचालित
कोडरमा : अभ्रक व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध कोडरमा जिले की धरती अब खोखली होती जा रही है. यहां के पहाड़ खत्म होते जा रहे हैं. इससे आम लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ गयी है.पत्थर माफियाओं ने पहाड़ों पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है.
नियमों व नीतियों को ताक पर रख कर पूरे जिले में स्टोन चिप्स वाले पत्थर का उत्खनन हो रहा है, वहीं सैकड़ों क्रशर धड़ल्ले से चल रहे हैं. जिले के डोमचांच, मरकच्चो व चंदवारा में करीब 600 क्रशर संचालित हो रहे हैं और 150 से ऊपर खदान हैं, जहां से पत्थरों का उत्खनन हो रहा है.
अवैध खनन के कारण डोमचांच के मसनोडीह, ढाब, पडरिया, उदालो व सिरसिरवा जंगल में स्थित लगभग आठ छोटी पहाड़ियां खत्म हो गयी हैं. डोमचांच स्थित चंचाल पहाड़ का अस्तित्व खतरे में है. पूरा इलाका 10 किमी जंगली क्षेत्र था, पर अब यहां की धरती खोखली हो गयी है.
दर्जनों खदानों में यहां प्रतिदिन ब्लास्टिंग कर पत्थर निकाला जा रहा है. पहाड़ को खत्म कर जमीन के नीचे भी 300 फीट तक गहरा कर पत्थरों का खनन हो रहा है. डोमचांच से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंचाल पहाड़ का अस्तित्व भी लगभग खत्म हो गया है.
चंचाल पहाड़ की ऊंचाई 100 फीट के करीब थी, पर अब एक कोने में सिमटा पहाड़ मुश्किल से 10 फीट ऊंचा होगा.
गिरिडीह रोड में स्थित बबनी (पंचमुखी मारुति) पहाड़ की स्थिति भी ठीक नहीं है. अवैध पत्थर खनन का कार्य करने वाले लोगों की हिम्मत देखिए, जिले मेंवन आश्रयणी क्षेत्र है सिरसिरवा जंगल. यहां छोटी पहाड़ी खत्म कर जमीन के अंदर पत्थर उत्खनन का कार्य हो रहा है. बिना लीज व लाइसेंस के यहां 15-20 खदानें संचालित हैं.
– पहाड़ को खत्म कर धरती को 200 से 300 फीट गहरा किया जा चुका है
– जिले में कई छोटी पहाड़ियां खत्म, चंचाल पहाड़ का अस्तित्व भी खतरे में
– डोमचांच, मरकच्चो व चंदवारा में 600 क्रशर संचालित
– 150 से ऊपर खदान हैं, जहां से पत्थरों का हो रहा अवैध उत्खनन
– डोमचांच के दर्जनों खदानों में प्रतिदिन ब्लास्टिंग कर निकाला जा रहा है पत्थर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.