कोडरमा बाजार : बदडीहा में आयोजित श्री श्री 1008 मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन यज्ञ समिति के तत्वावधान में शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर जयनगर रोड होते हुए स्थानीय धवजाधारीधाम समेत अन्य मंदिरो में पहुंची.
शोभा यात्रा में शामिल भक्ते ढोल- नगाड़े से लैस नाचते गाते चल रहे थे. इस दौरान हर, हर महादेव, जय माता दी आदि के नारे लगाये जा रहे थे. नगर भ्रमण के उपरांत पुन: शोभा यात्रा यज्ञ स्थल जा पहुंचा. इस मौके पर यज्ञ समिति के महावीर यादव ,सुरेश यादव, सुभाष मोदी, अजय कुमार सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे.
