सीएस के प्रधान सहायक को दी गयी विदाई

फोटो – 30 कोडपी 32सेवानिवृत कर्मचारी को शॉल ओढाकार सम्मानित करते चिकित्सक प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. सिविल सर्जन के प्रधान सहायक महेश सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य पर गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन चिकित्सक डॉ एसपी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ गुप्ता ने […]

फोटो – 30 कोडपी 32सेवानिवृत कर्मचारी को शॉल ओढाकार सम्मानित करते चिकित्सक प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. सिविल सर्जन के प्रधान सहायक महेश सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य पर गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन चिकित्सक डॉ एसपी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ गुप्ता ने कहा कि सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्ति अनिवार्य प्रक्रिया है. इसमें एक न एक दिन हम सभी को गुजरना पड़ेगा. डीपीएम समरेश सिंह ने कहा कि महेश सिंह का कार्यकाल बेहतर रहा. उन्होंने अपने कार्यकाल में सरकार के कार्यों को बेहतर ढंग से निष्पादित किये. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने भी समारोह को संबोधित किया. इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मी महेश सिंह को शॉल ओढ़ा कर व माल्यार्पण कर विदाई दी गयी. इस मौके पर जीवन कुमार, सुनील कुमार, बालमुकुंद यादव, अरविंद कुमार सिंह, नंद किशोर, मो साहिद खान, रूपेश कुमार, विपीन कुमार, रूपलाल गोप, दिलीप मुखर्जी, अंजली कुमारी, रमेश प्रसाद सहित भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.